फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: ज्ञापन में लिखी आपत्तिजनक भाषा, पीएफआई के छह सदस्य गिरफ्तार

Mon, 01 Nov 2021 10:26 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

ज्ञापन में आपत्तिजनक भाषा लिखने के चलते पीएफआई के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि पूछताछ के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि ज्ञापन में लिखी भाषा आपत्तिजनक श्रेणी में आती है।
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के  6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया। 
विज्ञापन

त्रिपुरा में फैले सांप्रदायिक तनाव के मामले में पीएफआई के सदस्य ज्ञापन देने पहुंचे थे। ज्ञापन में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। इस कारण पुलिस ने छह सदस्यों को गिरफ्तार किया और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपियों के नाम युसूफ, इमरान, शाहिद व अन्य है। ये उज्जैन के आगर नाका, बेगमबाग व फाजलपुरा क्षेत्र में रहते हैं। 

ज्ञापन की भाषा पढ़कर चौंक गए अफसर
मामला 29 अक्टूबर का है जिस पर अब पुलिस ने संज्ञान लिया है। पीएफआई के सदस्य कलेक्टर को ज्ञापन देने गए थे। कलेक्टर के न होने पर कार्यालय में ज्ञापन दिया था। जब ज्ञापन कलेक्टर के पास पहुंचा तो उसकी भाषा पढक़र वे चौंक गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सर्चिंग की और पीएफआई के छह सदस्यों को पकड़ा। 
विज्ञापन


अपराध की श्रेणी में आती है ज्ञापन की भाषा
इस मामले में पुलिस का कहना है कि ज्ञापन में जो भाषा प्रयुक्त की गई है वह अपराध की श्रेणी में आती है। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि पीएफआई को देश के कई राज्यों में प्रतिबंधित किया गया है। उज्जैन में पूर्व में भी कुछ मस्जिदों व मुस्लिम बहुल इलाकों में पीएफआई के पोस्टर लगे मिले थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें