फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी: खांसी की दवा समझकर बुजुर्ग ने पी धान में डालने वाला जहरीला रसायन, हालत बिगड़ने पर रीवा रेफर किया

Thu, 29 Oct 2026 02:19 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

लकोड़ा में एक बुजुर्ग ने खांसी की दवा समझकर गलती से धान में इस्तेमाल होने वाला जहरीला रसायन पी लिया। करीब एक घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल सीधी से रीवा रेफर किया गया।
विज्ञापन
खांसी की दवा समझकर बुजुर्ग ने पीया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ग्राम लकोड़ा में एक बुजुर्ग के साथ लापरवाही में बड़ा हादसा हो गया। लगातार खांसी आने पर बुजुर्ग ने घर के कमरे में रखी धान में इस्तेमाल होने वाली दवा को खांसी की दवा समझ लिया और उसे पी गया। जहरीला रसायन पीने के करीब एक घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल सीधी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग नारायण सिंह (70) को बुधवार शाम से लगातार खांसी आ रही थी। इसी दौरान घर के अंदर रखी एक दवा की शीशी को उसने खांसी की दवा समझ लिया। अनजाने में उसमें रखा धान में इस्तेमाल होने वाला जहरीला रसायन पीने के लगभग एक घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। बुजुर्ग के मुंह से झाग निकलने लगा तो परिवार के सदस्यों ने उससे पूछताछ की और बिना देर किए बुजुर्ग को जिला अस्पताल सीधी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रीवा रेफर कर दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे रात में ही संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: मंदसौर: नकली दूध बनाने के काले कारोबार का भंडाफोड़, यूरिया और पाम ऑयल समेत अन्य सामग्री जब्त, आरोपी भाई फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


108 एंबुलेंस के चालक जितेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि बुजुर्ग की हालत गंभीर थी। एंबुलेंस स्टाफ ने तत्काल उसे रीवा पहुंचाया, जहां उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉ. बृजेश पांडे ने बताया है कि घर में रखी कृषि संबंधी दवाओं और जहरीले रसायनों को हमेशा अलग, सुरक्षित तथा स्पष्ट लेबल वाले स्थान पर रखें। किसी भी दवा का इस्तेमाल करने से पहले उसकी पहचान सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें