फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी: बस नहर में गिरते देख बच्ची ने लगा दी छलांग, बचाईं दो जान, सीएम शिवराज बोले- शिवरानी पर गर्व

Tue, 16 Feb 2021 06:47 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
विज्ञापन
सीधी बस हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सीधी में यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिर गई, जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, घटनास्थल पर पहले से ही मौजूद एक लड़की ने अपनी जान की परवाह किए बगैर ही नहर में छलांग लगा दी और दो लोगों की जिंदगी बचा ली।

विज्ञापन


इस बहादुर बच्ची का नाम शिवरानी बताया जा रहा है। वह हादसे के समय अपने भाई के साथ वहीं पर मौजूद थी। बच्ची की बहादुरी के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई लोगों ने उसकी प्रशंसा की।
 

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया, 'परहित सरिस धर्म नहिं भाई।' बेटी शिवरानी के साहस को प्रणाम करता हूं। अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए इस बेटी ने सीधी में घटनास्थल पर नहर में छलांग लगाकर दो नागरिकों की जान बचाई है। मैं बेटी को धन्यवाद देता हूं। पूरे प्रदेश को आप पर गर्व है।'

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सिलावट ने शिवरानी से मुलाकात की और उसके इस कार्य के लिए उसकी खूब तारीफ की। सिलावट ने शिवरानी से कहा, ‘‘पूरी सरकार जिंदगी भर आपकी ऋणी रहेगी।’’

जान की परवाह किए बिना नहर में कूदी

शिवरानी ने बताया, ‘‘जब यह बस नहर में गिरी, उस वक्त मैं और मेरा भाई नहर के पास ही खड़े थे। हमने जैसे ही इस बस को नहर में गिरते देखा, तो मैंने और मेरे भाई ने अपनी जिंदगी की परवाह न करते हुए तुरंत नहर में छलांग लगा दी और दो लोगों को बचाया।’’

सीधी क्षेत्र की भाजपा सांसद रीती पाठक ने भी शिवरानी की बहादुरी की सराहना की है। सिलावट ने इस बस दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और मौके पर रहकर बचाव और राहत कार्य की निगरानी की। मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) रामखिलावन पटेल भी उनके साथ में थे।
विज्ञापन

घटना के बाद सात लोगों को बचाया गया

मालूम हो कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी यह बस मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिर गई। हादसे में 16 महिलाएं व एक बच्चा सहित 37 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिनमें से कुछ खुद तैरकर नदी से बाहर आ गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें