फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंडिगो एयरलाइंस के विमान के कांच में आई दरार, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

Tue, 16 Feb 2021 06:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FACEBOOK
विज्ञापन

मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में उड़ान के दौरान कांच में दरार आने से विमान की इंदौर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के अनुसार विमान इंदौर से चेन्नई जा रहा था। 

विज्ञापन


जैसे ही इस बात का पता चला कि कांच में दरार है, विमान को आपात स्थिति में उतारने का निर्णय लिया गया। इस विमान से यात्रा कर रहे लोगों को चेन्नई पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का यह विमान इंदौर से दोपहर 3.38 बजे चेन्नई के लिए रवाना हुआ था और 4.03 बजे विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में करीब 100 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

28 मार्च से नई उड़ानें शुरू करेगी इंडिगो

इंडिगो 28 मार्च से अगरतला, भुवनेश्वर, जयपुर, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना और तिरुपति से 22 नई उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘इंडिगो द्वारा क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत अगरतला-आइजोल के बीच नई उड़ानें शुरू की जाएंगी, इसके अलावा भुवनेश्वर-पटना, जयपुर-वडोदरा, चेन्नई-वडोदरा, बंगलूरू शिरडी, पटना-कोच्चि और राजमुंदरी-तिरुपति के बीच भी विशेष उड़ान सेवा आरंभ की जाएगी।’

इसमें बताया गया कि विमान कंपनी कोलकाता-गया, कोच्चि-त्रिवेंद्रम, जयपुर-सूरत और चेन्नई-सूरत के बीच भी 28 मार्च से उड़ान सेवा शुरू करेगी। गौरतलब है कि नागर विमानन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को घरेलू विमान सेवाओं के किराए की न्यूनतम एवं अधिकतम सीमा 10 से 30 फीसदी तक बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें