फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान बॉर्डर पर रहेगी विशेष सतर्कता, पुलिस ने बनाई ये रणनीति

Tue, 19 Mar 2024 09:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान बॉर्डर पर विशेष सतर्कता रहेगी। पुलिस ने इसको लेकर रणनीति बनाई है। बता दें कि मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले का बॉर्डर यूपी और राजस्थान से सटता है।
विज्ञापन
रणनीति बनाते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश की पुलिस सतर्क है। खासकर मप्र से लगे उप्र और राजस्थान सीमा पर पूरी सतर्कता की तैयारी है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से लगे उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बॉर्डर पर लोकसभा चुनाव में पुलिस सतर्क रहेगी।

विज्ञापन


शिवपुरी जिले का इलाका उत्तर प्रदेश के झांसी से लगा हुआ है। इसके अलावा राजस्थान का कोटा व बारां भी जिले से लगा हुआ है। इन सभी बॉर्डर पर पुलिस सतर्क रहेगी। लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश की शिवपुरी पुलिस ने उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मंगलवार को एक बैठक करके आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने के लिए रणनीति बनाई है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर लगातार चेकिंग अभियान पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा शातिर अपराधियों की धरपकड़ को लेकर भी आपसी सहयोग पर चर्चा हुई।

चुनावों के मद्देनजर हुई बॉर्डर मीटिंग
लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले की बॉर्डर पर स्थित थानों को सीमावर्ती थानों के साथ मीटिंग करके समन्वय स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी पालन में मंगलवार को पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य के सीमावर्ती थानों के साथ माताटीला में एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में उप्र के बबीना, तालबेहट, बसई एवं पिछोर के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में पुलिस अधिकारियों ने चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां आपस में साझा की गईं और अपराधियों की धरपकड़ हेतु एक दूसरे का सहयोग किए जाने को लेकर चर्चा हुई। बॉर्डर एरिया में लगे नाकों पर प्रॉपर चेकिंग हो, इसके लिए सभी विशेष ध्यान देने की बात पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


दोनों राज्यों के शातिर बदमाशों पर रहेगी नजर
इस बैठक में मप्र और उप्र के पुलिस अधिकारियों के मध्य रणनीति बनी कि दोनों राज्यों के शातिर बदमाश हैं, उन पर नजर रखी जाए। दोनों ही राज्यों की सीमा से लगे थानों के अधिकारी आपस में बदमाशों की जानकारी साझा करें, जिससे लोकसभा चुनाव के दौरान कोई आपराधिक वारदात न हो। राज्यों से लगी सीमा के आसपास के क्षेत्रों मे निवासरत गुण्डे बदमाशों के सम्बंध में व चुनाव में बांधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के सम्बंध में और इनकी गतिविधियों के सम्बंध में चर्चा की गई। इसके अलावा इन पर प्रभावी कार्रवाई करने की कार्य योजना तैयार की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें