फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: 21 से 23 मार्च तक शिवपुरी दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, कई कार्यक्रम में लेंगे भाग

Tue, 19 Mar 2024 08:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 21 से 23 मार्च तक शिवपुरी जिले में रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सोशल मीडिया टीम से चर्चा के अलावा प्रबुद्धजनों के साथ वार्तालाप भी करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री व गुना-शिवपुरी लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर लोकसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। सिंधिया 21 मार्च गुरुवार को शाम 6:15 बजे शिवपुरी आएंगे। जहां होटल पीएस में सोशल मीडिया टीम के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम शिवपुरी में करेंगे।

विज्ञापन


22 मार्च को सुबह 10:45 बजे राघवेंद्र नगर, गौतम बिहार जाएंगे और 11:30 बजे नक्षत्र गार्डन में मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 1:45 बजे आदर्श बूथ वार्ड क्रमांक 1 कठमई जाएंगे। 2:45 बजे मातृ शक्ति कार्यक्रम नक्षत्र गार्डन में शामिल होंगे।

इसके बाद इस दिन वह शाम पांच बजे प्रबुद्धजनों के साथ वार्तालाप करेंगे। शाम आठ बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। सिंधिया 23 मार्च को ग्वालियर से प्रस्थान कर सुबह 10:45 बजे शिवपुरी आएंगे और स्थानीय भ्रमण करेंगे। 2:45 बजे बमोरी में जनजातीय चौपाल बामौरकला, बमौरी शाम 5:30 बजे गुना पहुंचेंगे। यहां शाम 5:30 बजे होटल जीके जैन में मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 7:45 बजे होटल नवलोक में प्रभुजी के साथ वार्तालाप करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें