फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: मानसिक रोगियों के लिए लगा शिविर, 14416 पर कॉल कर भी लिया जा सकता है परामर्श

Thu, 10 Oct 2024 06:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में मानसिक रोगियों के लिए शिविर लगा है। परामर्श के लिए 14416 पर कॉल भी किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
मानसिक रोगी शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस से मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इस दौरान विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शिवपुरी के जिला चिकित्सालय में गुरुवार को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम शिविर के माध्यम से मरीजों का उपचार किया और उन्हें परामर्श उपलब्ध कराया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मानसिक स्वास्थ्य में लगाए जाएंगे, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर भी यह सिविर लगेंगे।

विज्ञापन


इस शिविर में शिवपुरी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर अपनी पेंटिंग्स बनाई गई। इन छात्राओं ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य की जानकारियां प्रदान की। छात्राओं ने बताया कि इन पेटिंग्स के माध्यम से प्रयास किया गया कि इनसे लोग जागरुक हो सकें। अपनी पेंटिंग लगाने वाली नर्सिंग कॉलेज की छात्रा नीलम पांडे ने बताया कि उन्होंने अपनी पेंटिंग के माध्यम से मनोरोग से किस तरह से निकला जा सकता है इसके बारे में बताया।

14416 पर कॉल कर लें सकते हैं परामर्श
मनोरोग विशेषज्ञ और नोडल अधिकारी डॉ. योगेंद्र रघुवंशी ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शिवपुरी की जिला चिकित्सालय में शिविर आयोजित किया गया। इसमें मरीज को उपचार और परामर्श दिया गया। उन्होंने बताया कि मानसिक रोगियों के लिए 14416 पर कॉल करके निशुल्क सहायता भी ली जा सकती है। इसके अलावा प्रति शुक्रवार को भी जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्थानों पर शिविर लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें