फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: रेत और स्मैक के अवैध कारोबार पर मंत्री जी की चिंता, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Sat, 10 Sep 2022 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। इसी में उन्होंने कहा कि शिवपुरी में नशीले पदार्थ का कारोबार बढ़ा है। प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर कार्यालय के सामने पत्रकारों से चर्चा में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में बढ़ते रेत और स्मैक के अवैध कारोबार पर प्रभारी मंत्री और प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बगैर पुलिस के संरक्षण के ये कारोबार नहीं बढ़ सकते। पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें कि जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। इसी में उन्होंने कहा कि शिवपुरी में नशीले पदार्थ का कारोबार बढ़ा है। प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर कार्यालय के सामने पत्रकारों से चर्चा में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

सिसौदिया ने कहा कि पुलिस के बगैर संरक्षण के ये दोनों कारोबार नहीं हो सकते इसलिए पुलिस के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वे पूर्व में शिवपुरी आए थे तो उस समय रेत के अवैध कारोबार पर कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए थे इसके बाद कार्रवाई हुई, लेकिन पिछले 15 दिनों से ढिलाई बरती जा रही है और रेत का अवैध कारोबार बढ़ा है। उन्होंने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें