फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में एक-दो दिन में तेज बारिश होने के आसार, 14 जिलों में वज्रपात की आशंका

Sat, 10 Sep 2022 05:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, सागर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन हो सकता है। - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन हो सकता है। एक-दो दिन में तेज बारिश होने के आसार हैं। इधर बारिश कम होते ही तापमान फिर बढ़ने लगा था। मौसम विभाग ने छह संभागों और आठ जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि 24 घंटों के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन, चंबल, ग्वालियर एवं इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सागर, रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। मेघनगर, गोहद में 5, पोरसा, चंदेरी में 3, घोड़ाडोंगरी, थांदला, पानसेमल, विदिशा, रौन, निवास, मझगंवा में 2, अमानगंज, छतरपुर, मेहदवानी, शामगढ़, ब्यावरा, सुसनेर, झिरन्या, खालवा, केसली, जैतपुर में 1 सेमी तक बारिश हुई है। 

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, सागर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है, इसके मुताबिक शहडोल, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा धार, पन्ना, सागर, शाजापुर, दमोह, देवास, छतरपुर एवं आगर जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 

मौसम  वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश से गुजर रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दवाब के क्षेत्र अब कम दबाव के क्षेत्र में बदल रहा है। जो दक्षिणी ओडिशा एवं उत्तरी आंध्र प्रदेश पर सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में अगले एक-दो दिन में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें