फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर, ड्रिप लगाकर सड़क पर घूमता रहा मरीज

Fri, 31 Oct 2025 09:27 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली उजागर हुई, जहां एक मरीज सड़क पर हाथ में ड्रिप की बोतल लिए घूमता दिखा। बताया गया कि उसने झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया था। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने नाराज़गी जताई। सीएमएचओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
हाथ में ड्रिप लेकर घूमता मरीज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर चल रहा है और उसकी एक हाथ में इलाज के दौरान दी जाने वाली ड्रिप नजर आ रही है। इस दौरान जो व्यक्ति सड़क पर चलते हुए ड्रिप हाथ में लिए हुए हैं और इसके दूसरे हाथ में ड्रिप की सुई लगी हुई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि जिले के सिरसौद गांव में एक मरीज के बीमार हो जाने के बाद उसने किसी झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया। झोलाछाप डॉक्टर ने संबंधित मरीज को ड्रिप लगा दी और उसे अपने हाल पर छोड़ दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि मरीज ड्रिप हाथ में लेकर बाजार में इसे लेकर घूमता नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मरीज हाथ में ड्रिप की बोतल लिए हुए और दूसरे हाथ में सुई लगी हुई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने तमाम तरह की प्रतिक्रिया दी और शिवपुरी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें- ये कैसी मोहब्बत: बच्चों की करने वाले थे सगाई, तैयारियां करते-करते लड़के की मां लड़की के पिता संग हो गई फरार
विज्ञापन


सीएमएचओ बोले हम जांच कर रहे हैं
इस मामले में मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर ने से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम इस मामले को दिखवा रहे हैं। हमने भी इस वायरल वीडियो को देखा है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह किसी निजी क्लीनिक का मामला है।
विज्ञापन


झोलाछापों पर हो चुकी है कार्रवाई, लेकिन फिर भी नहीं मान रहे 
शिवपुरी जिले में बीते कुछ दिनों पूर्व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है जिसमें सीएमएचओ कार्यालय के द्वारा डॉक्टरों और अधिकारियों का एक दल बनाकर के छापामार कार्रवाई की गई है जिसमें बीते कुछ महीना पहले एक दर्जन से अधिक झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें बंद कराया गया और कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई गई। इसके बाद भी झोलाछाप डॉक्टर ऑन की दुकान चल रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें