फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather News: कड़ाके की ठंड के बीच हुई एक घंटे की बारिश, बढ़ी ठिठुरन, लोगों ने लिया अलाव का सहारा

Tue, 09 Jan 2024 03:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

MP Weather News: जिले में कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार को एक घंटे तक की बारिश के बाद ठंड और बढ़ गई है। सुबह करीब एक घंटे तक शिवपुरी सहित क्षेत्र के अन्य इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बीच हुई एक घंटे की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में ठंड के साथ साथ हुई बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंडी हवा के बीच बारिश में आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। बीते सात दिन से लगातार ठंड का दौर जारी है और इस बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। बारिश के बीच लगातार जारी ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बार की सर्दी उन्होंने सालों में नहीं देखी। लोगों का ये भी कहना है कि पहले ठंडी हवाओं से परेशान थे, लेकिन अब बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


बारिश ने फिर से बढ़ा दी ठंड
जिले में इस बार नए साल का पहला सप्ताह गुजरने के बाद सोमवार को दूसरे दिन कुछ हल्की धूप निकली थी। लगातार दो दिन मौसम खुलने से तापमान में भी सुधार हुआ है, अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को न्यूनतम 10 डिग्री था, लेकिन मंगलवार को अचानक मौसम फिर बदला और बारिश के बाद ठंड का दौर फिर से शुरू हो गया है।

लगातार छाया रहा है कोहरा और धुंध
जिले में बीते 31 दिसंबर के बाद से छाए कोहरे व धुंध के बीच न्यूनतम तापमान गिरने से सर्दी का एहसास अधिक है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान बताया था, उसके अनुसार मंगलवार को बारिश हुई और 1 घंटे की बारिश के बाद पारा फिर गिर गया और ठंड बढ़ गई। इस ठंड के बीच लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान गिरेगा तो फसलों को पाला लगने का खतरा 
इधर, कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह से मौसम बदल रहा है, उससे आने वाले समय में फसलों पर भी संकट है, इसलिए किसानों को सचेत रहने की आवश्यकता है। शिवपुरी कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमके भार्गव का कहना है कि लगातार कोहरा रहने के बाद जब मौसम खुलता है तो उस समय हवाओं में नमी व ठंडक अधिक होती है। आने वाले दिनों में जब न्यूनतम तापमान गिरेगा तो फसलों को पाला लगने का खतरा रहेगा। ऐसे में किसान गंधक के घोल का छिड़काव एवं फसल के आसपास कचरा आदि जलाकर धुआं करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें