फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: पति-पत्नी झगड़ा, बच्चों के सामने मां पर हमले करता रहा पिता, लोहे की रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट

Mon, 08 Jan 2024 05:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पुलिस ने आरोपी सन्नू आदिवासी को घर के पीछे खेत से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के बामौरकलां थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के इस मामले में एक बेरहम पति ने अपने बेटे और बेटी के सामने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बेटा और बेटी अपनी मां की जान बख्श देने की गुहार लगाते रहे। आरोपी पिता वारदात को अंजाम देता रहा। 

विज्ञापन


बामौरकला थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई का कहना है कि सूचना मिलते ही आरोपी सन्नू आदिवासी को घर के पीछे खेत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

चांदी की करधौनी को बेचने को लेकर हुआ विवाद
मृत महिला के बेटे 22 वर्षीय मेहरबान आदिवासी ने बताया कि शाम चांदी की करधौनी के एक हिस्से को बेचने को लेकर पिता सन्नू आदिवासी और मां गुड्डी बाई (50) के बीच विवाद हुआ था। फिर बाद में रात में सभी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चलते गए थे। मैं अपनी बहन सोना आदिवासी के साथ अलग कमरे था।
विज्ञापन


महिला ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
बेटे ने बताया कि थोड़ी देर बाद रात करीब 11 बजे मां की चीखने के आवाज आई। इसके बाद हम दोनों भागकर उनके कमरे पर पहुंचे। मां जमीन पर पड़ी हुई थी और पिता के हाथ में लोहे की सब्बल थी। पिता मां के सिर पर एक के बाद एक वार कर रहे थे। पिता को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन पिता नहीं माने उन्होंने मां की हत्या कर दी। मेरी मां गुड्डी बाई ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें