नाबालिग लड़के से पड़ोसी ने किया अप्राकृतिक कृत्य।
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवपुरी जिले के लुकवासा नगर में 11 वर्षीय बालक के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने अप्राकृतिक कृत्य किया। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर खेत लेकर गया और वहां उसे डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया। फिलहाल नाबालिक के परिजनों ने लुकवासा चौकी में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार लुकवासा निवासी 11 वर्षीय बालक दोपहर लगभग तीन बजे एक होटल पर खड़ा था, उसी समय आरोपी आया और बच्चे को कचौड़ी-समोसा खिलाने का लालच देकर अपने साथ खेत पर ले गया। आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके सारे कपड़े उतार दिए और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। घटना के वक्त नाबालिक के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। शाम को परिजनों के घर आने पर उसने घटना के बारे में बताया, जिसके बाद परिजन बालक को साथ लेकर रात में ही लुकवासा चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
लुकवासा चौकी प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि रात में ही 11 वर्षीय नाबालिग बालक का मेडिकल करा कर आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित अप्राकृतिक कृत्य की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।