ड्राई डे होने के बावजूद भी बेच रहा था शराब
- फोटो : अमर उजाला
आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज ने बताया कि शिवपुरी जिले में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा 26 जनवरी 2024 को घोषित ड्राई डे पर अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय, परिवहन, धारण की रोकथाम के लिए जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में कोलारस क्षेत्रांतर्गत सघन क्षेत्र गश्त कर सख्ती से पालन कराया गया।
2200 किलो लहान मौके पर नष्ट
इस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को 65 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त कर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अन्य दो मामलों में 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई व 2200 किलो लहान मौके पर नष्ट किया गया। उक्त कार्रवाई में आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कुल 3 प्रकरण दर्ज किए गए। उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज, आरक्षक सतीश जयंत की टीम शामिल रही।