फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: 5 रुपये पर विवाद को लेकर दुकानदार ने बुजुर्ग को पीटा, बेटी ने लिया बदला; वीडियो हुआ वायरल

Thu, 09 Dec 2021 01:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के दिनारा कस्बे का एक वीडियो वायरल हो गया है। 5 रुपये के विवाद में दुकानदार ने बुजुर्ग को पीटा और फिर बुजुर्ग की बेटी ने दुकानदार को। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। 
 
विज्ञापन
शिवपुरी के वायरल वीडियो के कुछ अंश। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के दिनाबा कस्बे का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक महिला दुकानदार को डंडे से पीट रही है। बालों से खींच रही है। विवाद 5 रुपये के भुगतान को लेकर शुरू हुआ था। 
विज्ञापन


दरअसल, दिनारा में तेजसिंह नामक बुजुर्ग ने भूरा की दुकान पर चाय पी। इसके बाद दोनों में पांच रुपये के भुगतान को लेकर विवाद हो गया। भूरा ने कहा कि तेजसिंह ने पैसे नहीं दिए हैं। वहीं, तेजसिंह का दावा था कि उसने भुगतान कर दिया है। विवाद बढ़ा तो भूरा ने तेजसिंह की पिटाई कर दी। इसका तो वीडियो नहीं बना। जब तेजसिंह की बेटी को यह जानकारी मिली तो उसने दुकानदार की धुनाई कर दी। इस दौरान दोनों में गाली-गलौज भी हुई। तेजसिंह की बेटी ने भूरा को न केवल डंडों से पीटा, बल्कि तमाचे लगाए। बाल भी खींचे। दोनों पक्षों में लोगों ने सुलह कराई, तब जाकर राजीनामा हुआ। थाने तक मामला नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें