फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया विज्ञान दिवस, विज्ञान से अंधविश्वास मिटाने पर चर्चा की

Mon, 28 Feb 2022 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉक्टर सी वी रमन को याद किया गया।
 
विज्ञापन
शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय में विज्ञान दिवस मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर सी वी रमन को याद किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक आर्य ने डॉ. रमन के छाया चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाते हैं। विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा वैभवी शर्मा ने डॉक्टर सी वी रमन के जीवन पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के पीजीटी गणित शिक्षक राजीव पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। डॉक्टर रमन ने 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव का खोज की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालक एवं विज्ञान के टीजीटी शिक्षक मनोहर सिंह कुशवाह ने कहा कि विज्ञान के द्वारा समाज में व्याप्त अंधविश्वास को दूर किया जा सकता है। उन्होंने प्रदर्शन द्वारा सोडियम और पानी से आग पैदा कर कहा कि यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि वैज्ञानिक सत्य है। सोडियम का टुकड़ा पानी के संपर्क में आने पर आग पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें