फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी: होली उत्सव में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लगाए ठुमके, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Sat, 19 Mar 2022 03:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में पुलिस प्रशासन द्वारा शनिवार को होली उत्सव का आयोजन किया गया था। आयोजन में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जमकर ठुमके लगाए। उनके डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
होली उत्सव में गाना गाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी में होली के मौके पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जमकर ठुमके लगाए। उनके डांस का  एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी अनोखे अंदाज में होली मनाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल शिवपुरी के पुलिस लाइन में धुलेंडी के दूसरे दिन शनिवार को होली उत्सव का आयोजन पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया था, जिसमें कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। शहर के अन्य समाज सेवी और नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। होली उत्सव के आयोजन में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल अनोखे अंदाज में नजर आए और ठुमके और गाना गाते हुए दिखे। होली उत्सव में दोनों अधिकारियों के अनोखा अंदाज का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें