फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: शाजापुर में हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस की चपेट में आने से 17 गाय की मौत, दो घायल

Thu, 20 Jun 2024 01:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

शाजापुर रेलवे स्टेशन मास्टर आरसी मीणा के अनुसार मवेशियों के ट्रेन की चपेट में आने के बाद ट्रेन लगभग 40 मिनट मौके पर खड़ी रही। जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजापुर जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित ग्राम दिल्लौद के पास बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रेल पटरी के पास घूम रहीं 17 गायों की हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, दो गाय घायल हो गईं। उनका उपचार किया जा रहा है। मृत गायों को नगर पालिका की टीम द्वारा जमीन में दफनाया गया। गायों की दर्दनाक मौत से ग्राम दिल्लौद के ग्रामीण गमगीन हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रेल गाड़ी क्रमांक 09525, हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार की शाम 4 से 5 बजे के लगभग शाजापुर रेलवे स्टेशन से पहले ग्राम लोंदिया के समीप से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रैक पर गायों का एक झुंड आ गया, चालक जब तक ट्रेन को कंट्रोल करता करीब 19 गाय उसकी चपेट में आ गईं। इनमें से 17 की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। बता दें, यह ट्रेन गुजरात के जामनगर स्थित हापा नगर से अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन शहर तक चलती है। 

शाजापुर रेलवे स्टेशन मास्टर आरसी मीणा के अनुसार मवेशियों के ट्रेन की चपेट में आने के बाद ट्रेन लगभग 40 मिनट मौके पर खड़ी रही। जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस हादसे से दिल्लौद के ग्रामीण दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें