फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: जेल में कैदी ने खुद पर किया जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया; इलाज जारी

Wed, 19 Jun 2024 03:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur News: शाजापुर जिला जेल में एक मियादी बंदी ने अपने गले और हाथ पैर को किसी नुकेली चीज से क्षतिग्रस्त कर लिया। जिस पर जेल में कैदियों ने शोर मचा दिया। चिल्ला पुकार सुन जेल पुलिस उस कैदी तक पहुंची, जहां लहूलुहान स्थिति में कैदी को देख उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। 

विज्ञापन
जेल में कैदी ने खुद पर किया जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल उप अधिक्षक एस.के.मंडलेकर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जेल में मियादी बंदी सलमान पिता नौशाद खान ने किसी नुकीली चीज से अपने गले के पीछे और सामने और साथ ही अपने हाथ पैरों को नुकसान पहुंचाया है। जिसकी सूचना मिलते ही जेल गार्ड के साथ उपचार के लिए सलमान को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


वंही उन्होंने बताया कि जेल में किसी प्रकार की कोई हाथापाई अन्य कैदियों के साथ सलमान की नहीं हुई है। उसने अपने शरीर को खुद ही नुकीली चीज से नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल मामले को लेकर जेल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। वहीं अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी भी दे दी गई है। बड़ी बात तो यह है कि बंदी गृह में कैदी के पास नुकीली चीज कैसे पहुंची और सलमान ने अपने आप पर जानलेवा हमला क्यों किया यह सोचने वाली बात है, फिलहाल जेल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें