फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: टिकट बंटवारे को लेकर घमासान, भाजपा प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी का 3 पूर्व विधायकों ने किया विरोध

Sun, 22 Oct 2023 08:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

Shajapur: मध्यप्रदेश में बीजेपी की 5वीं लिस्ट आते ही हंगामा मच गया है। इसी कड़ी में कालापीपल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने घनश्याम चंद्रवंशी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस नाम की घोषणा होने के बाद फिर बवाल मच गाया है।
विज्ञापन
टिकट बंटवारे को लेकर घमासान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 229 तो वहीं भाजपा ने 228 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लेकिन इन उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही घमासान मचा हुआ है, खासकर तब जब बीजेपी ने अपनी पांचवी सूची जारी की। उसके बाद लगातार प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ रोष की स्थिति उत्पन्न होती दिख रही है। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में कालापीपल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने घनश्याम चंद्रवंशी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं कालापीपल विधानसभा से टिकट के लिए करीब 15 लोगों ने अपनी दावेदारी जताई थी, लेकिन भाजपा ने भैसायागडा के घनश्याम चंद्रवंशी को प्रत्याशी घोषित किया। जिससे नाराज भाजपा के तीन पूर्व विधायकों सहित अन्य नेताओं ने विरोध जताते हुए भाजपा प्रत्याशी का पुतला जलाया और कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद के नारे भी लगायें। रविवार को नाराज नेताओं ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया व प्रत्याशी बदलने की मांग की गई।

पूर्व कैबिनेट मंत्री का भी छलका था दर्द

मध्यप्रदेश के धार जिले में बीजेपी से मनावर की पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल को टिकट नहीं मिला है। ऐसे में उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय पर उनका टिकट कटवाने का आरोप लगाया है। दरअसल, मनावर विधानसभा से रंजना बघेल बीजेपी का टिकट चाह रही थीं। ऐसे में शनिवार को पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में शिवराम कन्नौज को अपना दावेदार घोषित कर दिया गया। उसके बाद बीजेपी की पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल पार्टी के निर्णय के खिलाफ नजर आईं और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर टिकट कटवाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें