शाजापुर के नेशनल हाइवे-52 पर मोल्टा जोड़ पर तूफान गाड़ी और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तूफान गाड़ी में सवार 10 लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, तूफान गाड़ी में सवार लोग राजगढ़ जिले के टोडी गांव के रहने वाले हैं, जो उज्जैन से क्षिप्रा स्नान कर लौट रहे थे। इसी दौरान मोल्टा जोड़ पर तूफान गाड़ी का अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी ओर शाजापुर की ओर आ रहे ट्रक से जा टकराई। बता दें कि तूफान गाड़ी में कुछ बच्चे भी सवार थे। गनीमत रही कि उनको कोई चोट नहीं आई। सुनेरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।