फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाजापुर: खड़ी कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, 15 फीट दूर खिसक गई कार, दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा

Mon, 13 Dec 2021 01:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

महाकालेश्वर दर्शन के लिए उज्जैन जा रहा एक परिवार रविवार को मक्सी टोल बैरियर के पास हादसे का शिकार हो गया। उनकी खड़ी कार को कंटेनर ने टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
घायल से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार अशोकनगर जिले के ग्राम हैदर निवासी एक परिवार के लोग महाकालेश्वर दर्शन के लिए कार (एमपी--04-सीवी-7554) से उज्जैन जा रहे थे। मक्सी टोल बैरियर से करीब पांच किमी दूर उनकी कार पंक्चर हो गई। परिवार के कुछ लोग सड़क पर कार खड़ी कर टायर बदल रहे थे। तभी कंटेनर ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

 
मक्सी थाना टीआई गोपालसिंह ने बताया कि रविवार रात करीब सात बजे कार को टक्कर मारने वाले कंटेनर (एनएल-01-एई-2774) को जब्त कर लिया है। हालांकि कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में राजीव पुत्र परमालसिंह यादव उम्र 32 साल, शिवजी उम्र 18 साल की मौत हो गई है। जबकि राजीव की पत्नी अनुपम यादव और एक अन्य युवक विपुल प्रतिपालसिंह यादव घायल हुए हैं। अनुपम का दो साल का बेटा भी कार में सवार था, वह पूरी तरह सुरक्षित है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार करीब पांच मीटर आगे पहुंच गई थी। हादसे के वक्त राजीव और शिवजी सड़क पर थे। जबकि महिला और बच्चा कार में बैठा था।
 
प्रभारी मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव के नजदीकी
जानकारी अनुसार हादसे में मृत राजीवसिंह यादव प्रभारी मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव के नजदीकी हैं। हादसे के बाद शाजापुर निवासी कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और उनकी खैर-खबर ली। इधर, स्वजन को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे में घायल लोग मृतकों के बारे में बार-बार पूछ रहे थे। घायल विपुल तो अपने साथ के लोगों को तलाशने के लिए हाथ में लगी सलाईन निकालकर अस्पताल से बाहर ही आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें