फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, झुंड से भटककर गांव में पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Mon, 02 Sep 2024 05:36 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथी ने उत्पात मचा दिया है। बांधवगढ़ के जंगलों में झुंड से भटककर कोठिया गांव में पहुंचे एक हाथी यहां पहुंचकर खेतों में लगी धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। बहरहाल वन विभाग के अधिकारी जंगली हाथी पर निगरानी बनाए हुए हैं कि वह किसी भी तरह बस्ती में न घुस पाए।
विज्ञापन
खेत में हुआ फसल का नुकसान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में जंगल से भटककर पहुंचे एक जंगली हाथी ने कई खेतों की फसल को नष्ट कर दिया है। कुछ महीने पहले भी जंगली हाथी ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में अपना डेरा जमाए हुए थे और कई खेतों की फसलों को चौपट भी किया था, अब फिर एक बार जंगली हाथी ने यहां दस्तक दी है। 

विज्ञापन


बीती रात बांधवगढ़ के जंगल से अपने झुंड से भटककर कोठिया गांव पहुंचे एक जंगली हाथी ने खेतों में लगी धान की फसल को नष्ट कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसान अपने खेत में तकवारी कर रहे थे, तभी हाथी की आहट सुन वे वहां से भागे और घरों में घुसकर अपनी जान बचाई। गांव में हाथी होने की जानकारी के बाद ग्रामीण काफी दहशत में हैं और फसलों को हुए नुकसान के बाद आक्रोशित भी।

बहरहाल जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जंगली हाथी पर निगरानी बनाए हुए हैं। वन विभाग की पूरी कोशिश है कि हाथी बस्ती में न घुस पाए। गांव के आसपास में वन विभाग मुनादी भी कर रहा है कि लोग जंगलों की ओर ना जाएं हाथी गांव के जंगल में मौजूद है।
विज्ञापन


एसडीओ फॉरेस्ट रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि हमारी टीम लगातार जंगली हाथी के मूवमेंट पर नजर रखे हुए है। हाथी अभी बेडरा के जंगलों में है और रात में कई खेतों की फसलों को जंगली हाथी ने नुकसान पहुंचाया है। यह हाथी बांधवगढ़ जंगल से अपने झुंड से भटककर इस क्षेत्र में आ गया है, कोशिश की जा रही है कि वह अपने झुंड में वापस चला जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें