फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: साहिल की धमकियों से परेशान कोमल पांडे ने की आत्महत्या, पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई

Mon, 02 Sep 2024 05:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घर पर अकेली थी कोमल और फोन पर आरोपी धमका रहे थे, पिता भी डरे हुए थे। पुलिस और सीएम हेल्पलाइन पर भी किसी ने कार्रवाई नहीं की। बेटी की जान चली गई।
विज्ञापन
पिता ने कहा पुलिस और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी कुछ नहीं किया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 18 वर्षीय युवती कोमल पांडे ने सुसाइड कर लिया। वह रीवा के दो युवकों द्वारा धमकी दिए जाने से परेशान थी। पुलिस और सीएम हेल्पलाइन से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह और अधिक परेशान हो गई। दोनों युवक उसे धमकाते थे कि हमारी बात नहीं मानेगी तो तुझे मार देंगे। तेरी कहीं पर भी शादी नहीं होने देंगे। साहिल और गोलू से परेशान कोमल ने आखिर हार मान ली। किसी ने उसकी मदद नहीं की न ही पिता की शिकायतों पर किसी ने सुनवाई की। 
विज्ञापन


बात करने का दबाव बनाते थे युवक
कोमल के पिता हनुमान पांडे ने बताया कि उनकी बेटी को रीवा के ग्राम कोनिया तहसील त्यौथर में रहने वाला साहिल और गोलू नाम का युवक अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमका रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों युवक उनकी बेटी पर बात करने के लिए दबाव बना रहे थे और धमकी दे रहे थे कि अगर वह उनकी बात नहीं मानेगी तो वह उसकी जान से खत्म कर देंगे और उसकी शादी नहीं होने देंगे।

रीवा जाकर शिकायत करो
कोमल के पिता ने कहा कि उन्होंने इस मामले में शिकायत करने एमआईजी थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कहा कि मामला रीवा का है इसलिए वहीं जाकर शिकायत करो। इसके बाद उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की, लेकिन दोनों आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


अकेली थी कोमल
कोमल के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर पर ही रहती थी और तीन साल पहले उनकी मां की मौत हो गई थी। बड़ी बहन की शादी नागपुर में हो चुकी है और भाई जन्माष्टमी से नागपुर में बहन के पास गया है। सूचना के बाद परिवार के लोग इंदौर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस की लापरवाही और सिस्टम की विफलता सामने आई है। पुलिस को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें