फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Suicide News: मां के कहीं चले जाने से सदमे में रहती थी किशोरी, आहत होकर लगाया मौत को गले

Fri, 22 Dec 2023 12:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol Suicide News: शहडोल जिले में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि किशोरी की मां कहीं चली गई थी, जिसके चलते वह सदमे में रहती थी।
विज्ञापन
देवलोंद थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में देवलोंद थाना क्षेत्र के करही गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी, तब पुलिस ने मामले पर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


परिजन व आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि किशोरी मानसिक तनाव में रहती थी। उसकी मां कहीं और चली गई थी, जिस बात को लेकर वह काफी परेशान रहती थी। इन्हीं वजह से किशोरी ने फांसी लगा ली और आत्महत्या कर ली है।

करही गांव की रहने वाली संतोषी अगरिया पिता सुरेंद्र उम्र 17 वर्ष घर में अकेली थी, तभी उसने घर के अंदर ही रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली और आत्महत्या कर ली। जब घर पिता पहुंचा तो देखा कि उसकी पुत्री फांसी के फंदे पर लटकी है। आसपास के लोग भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की खबर पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पीएम के लिए शव अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, परिजन व आस पड़ोस के लोगों के बयान लिए गए हैं। किशोरी की मां कहीं और चली गई थी। काफी साल से वह परेशान रहती थी, कई बार मां से संपर्क करने की कोशिश किशोरी ने की। लेकिन संपर्क नहीं हुआ, इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में फांसी पर झूल गई और मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें