फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मेडिकल कॉलेज में खुलेगा ब्लड बैंक, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक ने किया औचक निरीक्षण

Fri, 22 Dec 2023 12:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक खुलेगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। साथ ही बोले कि हम बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देंगे।
विज्ञापन
संचालक ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक ने विभिन्न विभागों, लेक्चर हाल, वार्डों, लैब और अन्य चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सकों को गुणवत्तता पूर्ण चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भोपाल संचालनालय स्तर से उक्त संबध में  हर तरह की मदद प्रदाय की जाएगी।

विज्ञापन


बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय और चिकित्सालय शहडोल में ब्लड बैंक सेवाओं को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह सेवा शुरू होगी। निरीक्षण के दौरान डीन डॉ मिलिंद शिरालकर, डॉ. नागेंद्र सिंह अस्पताल अधीक्षक प्रभारी अधिष्ठाता डॉ एस के शुक्ला विभागाध्यक्ष ईएनटी, डॉ  सुनील कांत गुलेरी प्रभारी अधिकारी भवन, डॉ अभिषेक गौर सह प्राध्यापक, अखिलेश प्रताप सिंह उप रजिस्ट्रार, अब्दुल साबिर खान अस्पताल प्रबंधक एवं अन्य चिकित्सकीय अमला उपलब्ध रहा।

संचालक चिकित्सा शिक्षा ने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की क्लास का भी निरीक्षण किया। हॉस्टल में जाकर उनसे चर्चा की और उनसे पूछा कि आप लोगों को सुविधाओं में कोई दिक्कत तो नहीं हो रही। इस पर छात्रों ने कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन


भर्ती मरीजों से भी जाना उनका हाल
अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी संचालक ने जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीजों से पूछा उन्हें क्या दिक्कतें आ रही है जिसको लेकर उन्होंने वन टू वन मरीजों से जाकर चर्चा की है।

स्टाफ की कमी को करेंगे दूर
अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा जहां स्टाफ की कमी है उसके बारे में भी भोपाल जाकर वह चर्चा करेंगे और जल्द से जल्द इसका तोड़ निकालकर स्टाफ की भर्ती भी करेंगे। जिस विभाग में डॉक्टरों की कमी है उन विभागों में जल्द से जल्द डॉक्टरों की भर्ती करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें