फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ NSA की कार्रवाई, घर पहले तोड़ चुके

Fri, 10 May 2024 04:29 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल

सार

नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों पर अब रासुका की कार्रवाई की गई है। आरोपियों के घर पहले ही तोड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कक्षा 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांचों आरोपियों के खिलाफ कलेक्टर ने रासुका की कार्रवाई की है। डीएम तरुण भटनागर ने बताया कि एसपी कुमार प्रतीक के प्रतिवेदन पर यह कार्रवाई की गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3(2) के तहत् पांचों आरोपियों को तीन महीने के लिए निरुद्ध करने का आदेश जारी किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376-D, 376(2)N, 376(DA) आईपीसी, 5(G), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। 
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जिन आरोपियों के खिलाफ NSA की कार्रवाई की गई है उनमें ऐश्वर्य निधि गुप्ता उर्फ लल्लू गुप्ता पिता स्वामीशरण गुप्ता (36), साहिल कुरैशी पिता सहीद कुरैशी (22),  कैलाश उर्फ मन्नू पनिका पिता राजू पनिका (29), मो. समीम पिता मो अकरम (18), मो अफजल अंसारी पिता मो फारुख अंसारी (28) सभी निवासी ग्राम कल्याणपुर शहडोल शामिल हैं। बता दें कि गिरफ्तार के बाद आरोपियों के घर भी तोड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें