फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: घर से सब्जी खरीदने निकला था 18 वर्षीय युवक, बाजार में हार्टअटैक आते ही गिरा, मौके पर ही मौत

Wed, 31 Jan 2024 04:33 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल

सार

शहडोल में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 18 वर्षीय युवक को बाजार में हार्टअटैक आ गया। रास्ते में गिर गया और वहीं दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
heart attack - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं मौत का कोई वक्त निश्चित नहीं होता, ये बात शहडोल में साबित होती दिखी। घर से सब्जी लेने आए युवक की रास्ते में ह्रदयाघात होने से मौत हो गई। वह चलते-चलते गिर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के करन तलैया के पास बुधवार को हुईं। जानकारी के अनुसार संदीप पिता गया लाल बैगा (18) निवासी ग्राम देवगवा थाना सोहगपुर बुधवार दोपहर गांव से साइकिल से शहडोल आया। वहां मौजूद अपनी दो छोटी बहनों के साथ सब्जी लेने पैदल ही बजार चला गया। बुआ के घर से कुछ दूर जब युवक अपनी बहनों के साथ पहुंचा तभी रस्ते में युवक के सीने में तेज दर्द हुआ, जिसकी वजह से वह रस्ते में गिर गया, दोनों छोटी बहन घबरा गईं। रो-रोकर मदद मानने लगीं। आस पास के लोग वहां पहुंचे और युवक पर पानी का छिड़काव किया, कुछ मिनट में ही युवक की मौत हो गई। 

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले पर जांच शुरू कर शव को पीएम के लिए अस्पताल लाया गया है। घर से सही सलामत निकले जवान बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें