फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में बीच-बचाव करने गए वृद्ध को इतना पीटा कि मौत हो गई, आरोपी हो गए फरार

Sat, 20 May 2023 07:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल में दो लोगों के विवाद में बीचबचाव करने गए वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। 
 
विज्ञापन
शहडोल में मर्डर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में परिवार के दो लोगों के विवाद में बीच-बचाव करने गए वृद्ध की हत्या कर दी गई। हत्या परिवार के ही लोगों ने की है जिसमें पिता व दो पुत्रों ने मिलकर वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया है। 

विज्ञापन


पिपरिया गांव में दो लोगों में विवाद हो रहा  विवाद दो परिवारों के बीच होने से मृतक मोहन कोल बीच-बचाव करने पहुंच गया। चंदू एवं उसके दो बेटों मनोज और सनोज ने मिलकर मोहन कोल, उम्र 61 वर्ष, को लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर बुरी तरीके से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घायल अवस्था में मोहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार को मोहन ने दम तोड़ दिया। 

सोहागपुर थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि दो परिवारों में विवाद था। मोहन कौल बीच-बचाव करने पहुंचे थए। तब एक पक्ष के लोगों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा और घायल कर दिया। उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन


उमरिया में रेलवे ट्रैक पर मिली 27 वर्षीय युवक की लाश
उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली के रेलवे ट्रैक पर करीब 27 वर्षीय युवक की लाश मिली है। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शख्स की पहचान नारायण काछी पिता देवीलाल काछी उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 5 बिरसिंहपुर पाली, के तौर पर हुई है। उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें