फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल के जैतपुर कांड में नया मोड़: तीन युवकों की मौत मामले में ‘माइकल’ गिरफ्तार, ये सवाल अब भी बरकरार

Fri, 24 Apr 2026 11:09 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के जैतपुर में कुएं में मिले तीन युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर पुलिस के दावे और परिजनों के आरोपों के बीच कई सवाल अब भी बरकरार हैं।
विज्ञापन
मौके से बरामद कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र में 13-14 अप्रैल की रात कुएं में मिले तीन युवकों के शव के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी माइकल को गिरफ्तार किया है। इस बहुचर्चित घटना में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन मौत की परिस्थितियों को लेकर उठ रहे सवाल अब भी शांत नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान तनुज शुक्ला, सचिन सिंह बघेल और रोहित शर्मा के रूप में हुई थी। पुलिस का दावा है कि गांजा तस्करी के दौरान पुलिस को देखकर तीनों युवक भागे और करीब 60 फीट दूर स्थित कुएं में गिरने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि जब पुलिस मौके पर मौजूद थी और वाहनों की तलाशी लेकर गांजा जब्त कर रही थी, तब पास ही कुएं में डूब रहे युवकों की भनक तक नहीं लगना कई सवाल खड़े करता है।

 गांजा नेटवर्क की अहम कड़ी हो सकता है माइकल
गिरफ्तार किया गया माइकल वही व्यक्ति है, जो घटना की रात दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा था। इस कार को सुनील टांडिया चला रहा था, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, माइकल इस पूरे गांजा नेटवर्क की अहम कड़ी हो सकता है और उससे पूछताछ में तस्करी के स्रोत और सप्लाई चैन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Khargone News: करही में रुपये के विवाद ने ली किशोर युवक की जान, मौत के बाद भड़की हिंसा; घर-दुकान में लगाई आग

तीन अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी
इस मामले में सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी कार के मालिक शंकर विश्वकर्मा को पकड़ा गया था। उसके इनपुट पर आगे की कार्रवाई करते हुए सुनील टांडिया, हीरासिंह (जिसके घर से 200 किलो गांजा बरामद हुआ), सोनू बैगा और रामपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। अब माइकल की गिरफ्तारी के साथ यह संख्या छह हो गई है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष टीम गठित की है, लेकिन तीनों युवकों की मौत कैसे हुई, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें