फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकमगढ़ में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत: आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम; रोजगार सहायक को भी पीटा

Fri, 24 Apr 2026 10:21 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ में सड़क हादसे में ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। चक्का जाम के दौरान एक रोजगार सहायक की पिटाई भी कर दी गई।
विज्ञापन
सड़क जाम के दौरान की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ के जतारा मार्ग पर स्थित लार गांव के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान मौके पर पहुंचे एक रोजगार सहायक की ग्रामीणों ने पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक शिक्षक महेंद्र यादव बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वे शिक्षण जनगणना कार्य की ड्यूटी पूरी कर वापस जा रहे थे। इसी दौरान लार गांव के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

विज्ञापन

मृतक।

नाराज ग्रामीणों ने रोजगार सहायक की जमकर पिटाई कर दी
घटना से गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण नहीं है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वे दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। इसी बीच ग्राम पंचायत रामगढ़ के रोजगार सहायक वीर सिंह परमार भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों के सामने दुर्घटना को लेकर कुछ आपत्तिजनक तर्क रखे, जिससे लोग भड़क गए। देखते ही देखते मामला गर्मा गया और नाराज ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में लॉरेंस गैंग पर शिकंजा: गिरोह का ‘कॉर्पोरेट मॉडल’ उजागर, 10 करोड़ के फिरौती केस में तीन गिरफ्तार

मामले की जांच शुरू
सूचना मिलने पर जतारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने समझाइश देकर चक्का जाम समाप्त करवाया और यातायात बहाल कराया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें