फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में बेटे को बचाने पिता ने लगाई जान की बाजी, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Fri, 19 Jan 2024 12:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में बेटा रेलवे ट्रैक पर था और ट्रेन आ गई। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता ने खुद का बलिदान दे दिया। 
विज्ञापन
शहडोल में रेलवे ट्रैक पर बेटे को बचाने पिता ने जान दे दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में ट्रेन की चपेट में आने से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी और 10 साल के बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। 10 साल का मासूम जिस ट्रैक पर चल रहा था, उस पर ट्रेन आ गई। आवाज देने पर नहीं हटा तो पिता ने अपनी जान की बाजी लगा दी और बेटे को सुरक्षित कर दिया। पिता ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मामला शहडोल जिले के बुढ़ार का है। पुलिस के मुताबिक 58 वर्षीय बहादुर खान पिता सिपाही अंसारी अपनी पत्नी और 10 साल के बच्चे के साथ बुढ़ार रेलवे साइडिंग रोड पर पटरी पार कर रहे थे। अचानक सामने से ट्रेन आ गई। बहादुर खान ने बेटे को जोर से आवाज दी। फिर उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। ट्रेन की चपेट में आने से बहादुर खान की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा सुरक्षित है। इस हादसे में पिता के टुकड़े हो गए। इस नजारे को जिसने भी देखा उसका दिल दहल गया। घटना के बाद पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। रेलवे पुलिस और बुढ़ार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें