फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: कटनी से शहडोल आ रही बस पलटी, छह से ज्यादा लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Thu, 21 Dec 2023 05:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

ग्राम कन्नाबहारा में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार छह से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे में पलटी बस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर कटनी से शहडोल आ रही एक प्राइवेट कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार छह से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आकाश बस क्रमांक Mp 18p 3044 कटनी से शहडोल की ओर आ रही थीं मुख्यालय से 5 किलोमीटर पहले ग्राम कन्नाबहारा में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंच पुलिस की डायल हंड्रेड के साथ-साथ 108 एंबुलेंस को स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी। घायलों को शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जिला अस्पताल में आठ लोगों को लाया गया है जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है। आकाश कंपनी की बस रोज की तरह गुरुवार की दोपहर कटनी से निकलकर शहडोल आ रही थी तभी शहडोल से 5 किलोमीटर पहले ही अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें