फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पुरानी रंजिश में युवक ने घर में लगाई आग, लाखों का नुकसान, पड़ोसियों ने भागते आरोपी को देखा

Tue, 25 Mar 2025 05:12 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया पुरानी रंजिश में युवक ने घर में आग लगा दी। घटना में घर में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक ने घर में लगाई आग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 रेलवे कॉलोनी में एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते एक घर को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया। पीड़िता भारती पनिका ने मामले की शिकायत पुलिस से कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


भारती पनिका ने बताया कि उनका परिवार रिश्तेदारी में धनपुरी गया था, इस दौरान घर में ताला लगा था। इसी बीच, आरोपी संतोष केवट ने उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाते हुए घर में आग लगा दी।

ये भी पढ़ें: बदली गई भगवान जागेश्वरनाथ शिवलिंग की जलहरी, दो दिन गर्भ गृह में नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन


भारती ने पुलिस को बताया हमारा परिवार धनपुरी में था, ऐसे में सोमवार रात को आरोपी ने घर में आग लगाई और भागने लगा। लेकिन, पड़ोसियों ने उसे भागते हुए देख लिखा, उन्होंने उसेस पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह बच निकला। इसके बाद पड़ोसियों ने सूचना दी तो हम वापस लौटे। इधर, लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। भारती ने बताया कि घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BU में 1 अप्रैल से शुरू होगी UG की परीक्षाएं, नकल रोकने पुख्ता इंतजाम, 1 लाख 80 हजार छात्र होंगे शामिल

थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि आग लगने से घर में रखा लगभग 2 लाख रुपये का सामान जल गया है। आरोपी संतोष केवट के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पूरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी। 

ये वीडिया भी देखिए...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें