फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कन्या विवाह सम्मेलन के दौरान आंधी चलने से मची अफरा-तफरी, शादी का पंडाल छोड़कर भागे दूल्हा- दुल्हन

Sat, 01 Apr 2023 01:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही दूल्हा बारात लेकर पहुंचा अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी और पानी की बौछार शुरू हो गई। देखते ही देखते द्वार पर खड़े दूल्हे और मंडप पर इंतजार कर रहीं दुल्हन अपनी जान बचाकर यहां से वहां भागने लग गए।
विज्ञापन
आंधी तूफान से उड़ा पंडाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल ज़िले के धनपुरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत आयोजित विवाह समारोह के दौरान शुक्रवार शाम अचानक तेज आंधी और बारिश के कारण अफरा तफरी मच गई। इतनी तेज हवा के साथ आंधी चली कि जो लोग पंडाल में मौजूद थे, उनके ऊपर टेंट का पाइप गिरने से कई परिजन घायल हो गए। वहीं, दूसरी ओर पंडाल में सज संवरकर बैठे दूल्हा-दुल्हन भी शादी का मंडप छोड़कर सुरक्षित स्थान तलाशने लगे। आंधी इतनी तेज थी कि टेंट पंडाल उखड़ने लगे। वहां मौजूद लोगों ने उसे थामने का प्रयास भी किया लेकिन अंधड़ में वह बच नहीं सका। दरअसल धनपुरी इंडोर स्टेडियम के समीप बने पार्क में बुढ़ार जनपद के 101 ग्राम पंचायतों के अलावा तीन नगर परिषद क्षेत्र से आये 219 जोड़ों का विवाह समारोह कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक मौसम बदलने से पंडाल में भगदड़ की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही दूल्हा बारात लेकर पहुंचे अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी और पानी की बौछार शुरू हो गई। बारात का स्वागत भी पूरी तरह से नहीं हो पाया था कि देखते ही देखते द्वार पर खड़े दूल्हे और मंडप पर इंतजार कर रहीं दुल्हन अपनी अपनी जान बचाकर यहां से वहां भागने लग गए। अचानक अंधड़ चलने से भगदड़ मच गई। टेंट के परदे और पाइप उखड़ने लगे। तभी टेंट का एक पाइप गिरने से कुछ लोग घायल हो गए। इस भगदड़ में टेंट का सामान गिरने से धनपुरी कच्छी मोहल्ला से आई दुल्हन के परिजन सोनिया प्रजापति घायल हुई हैं। उनके सर पर चोट आई, जिस कारण बुढ़ार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, अन्य सामान्य रूप से घायल हुए हैं। इस दौरान बुढ़ार नगर परिषद, धनपुरी नगर पालिका और बकहो नगर परिषद के जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। लेकिन सभी असहाय नजर आए। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया गया कि बिना मुहूर्त के आनन-फानन में यह कार्यक्रम आयोजित कराया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें