फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: कैंसर की बीमारी से तंग आकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, छह महीने से झेल रही थी पीड़ा

Sun, 12 Jan 2025 07:23 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

सोहागपुर थाना क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित 25 वर्षीय नवविवाहिता सावित्री बैगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति और बेटी की गैरमौजूदगी में उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि बीमारी से वह परेशान थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंसर की बीमारी से तंग होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के गोरतरा तालाब टोला में रविवार की दोपहर की है। नव विवाहिता का फांसी के फंदे में शव लटका देख मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के गोरतरा तालाब टोला में नव विवाहिता सावित्री बैगा पति सुमन बैगा (25) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला की पुत्री और पति किसी काम से घर से बाहर गए थे, तभी महिला ने कमरे का दरवाजा बंद किया और घर के अंदर सीलिंग में लगे पाइप से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

पिता और पुत्री जब घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी सावित्री ने दरवाजा अंदर से नहीं खोला, इसके बाद सावित्री के पति को शंका हुई और उसने अपनी पुत्री को छत में लगी अल्बेस्टर सीट पर चढ़ाया और सीट तोड़कर अंदर देखा गया तो सावित्री फांसी के फंदे में लटकी हुई थी। इसके बाद दरवाजा खोलकर पति अंदर पहुंचा और इस घटना की जानकारी आस पड़ोस के साथ-साथ पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि महिला को 6 माह पहले कैंसर जैसी घातक बीमारी हो गई थी, जिससे वह काफी परेशान रहती थी और आए दिन वह अपनी जान देने की कोशिश भी किया करती थी। इस घटना की जानकारी परिजनों ने सबसे पहले पुलिस की डायल 100 को दी थी। जानकारी लगने के बाद डायल हंड्रेड में तैनात आरक्षक मनोज व पायलट प्रदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की खबर थाना स्टाफ को दी गई है। इसके बाद पुलिस मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें