फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: मप्र के शहडोल में बदमाशों ने घर में घुसकर की बुजुर्ग महिला की हत्या, गहने लूटकर फरार

Thu, 19 Jan 2023 04:04 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब काफी समय बाद भी महिला के घर का दरवाजा नहीं खुला, तब पड़ोसियों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं सुनाई दी। जिस पर पड़ोसियों को बुजुर्ग महिला के साथ अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद पड़ोसियों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो महिला को मृत पाया।
विज्ञापन
woman killed in shahdol - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। एक हफ्ते के अंदर महिला अपराध से जुड़ी तीसरी घटना सामने आई है।  बीती रात जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कौआ सरई में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर उसके जेवरात लूट लिए। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


घर में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला
जानकारी के अनुसार, जयसिंहनगर के कौआ सरई गांव निवासी राम बाई पनिका (60 वर्ष) घर में अकेली रहती थीं। उन्होंने मवेशी भी पाल रखे थे। बीती रात वह खाना पीना खाकर सो गई। सुबह जब काफी समय बाद भी उनके घर का दरवाजा नहीं खुला और न ही मवेशियों को चारा दिया गया। तब पड़ोसियों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं सुनाई दी। जिस पर पड़ोसियों को बुजुर्ग महिला के साथ अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद पड़ोसियों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा कि महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। करीब से जाकर देखा तो महिला को मृत पाया।

बेटी को तुरंत दी गई सूचना
इसके बाद पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला की बेटी को फोन पर घटना की जानकारी दी। मां की मौत की खबर सुनकर बेटी बदहवास हालत में गांव पहुंच गई। जहां उसने देखा कि मां के बदन से जेवर गायब हैं। तब उसे संदेह हुआ कि किसी ने जेवर लूटने की नीयत से हत्या की है। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मृत महिला की की बेटे की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


एक हफ्ते में महिला अपराध से जुड़ी तीसरी वारदात
शहडोल जिले में बीते एक सप्ताह के अंदर महिला अपराध की यह तीसरी घटना है। इससे पहले जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने उसे जंगल ले जाकर उसके साथ दुराचार किया गया था। उसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के ही ग्राम सिंदूरी में बीते दिनों एक महिला की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था।  अब फिर जयसिंनगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर जेवरात लूटने की वारदात हुई। इस प्रकार महिला अपराधों का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अपराधियों कर अंदर से पुलिस का खौफ खत्म होते जा रहा है, जो कि एक सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें