फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Weather: शहडोल में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल, अगले पांच दिनों के दौरान पारा गिरने का अनुमान

Wed, 18 Jan 2023 02:47 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol Weather Forecast: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शहडोल जिले में अगले पांच दिनों के दौरान 18 जनवरी से 22 जनवरी के बीच अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 25.3 से 29.3 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, और न्यूनतम तापमान 6.6 से 9.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Shahdol Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। यहां बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं, जिसके कारण पारा और गिर गया है। तापमान गिरने की वजह से ठंड अधिक पड़ रही है। दोपहर में लोग अपने कार्यालय के बहार धूप में खड़े दिखाई दिए। जिले में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, और आने वाले समय में भी मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


अचानक फिर गिरा पारा
शहडोल जिले में अभी कुछ दिनों से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही थी, जिससे लोगों को थोड़ी ठंड से राहत मिली थी। लेकिन मकर संक्रांति के बाद से जिले में अचानक एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है।

16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4.6 तक गया 
जिले में 14 जनवरी से पहले तक 28.2 अधिकतम तापमान था, और न्यूनतम 9.2 तक आ चुका था। न्यूनतम तापमान में वृद्धि धीरे-धीरे हो रही थी जिससे लोगों को राहत थी। फिर अचानक 15 जनवरी को शहडोल जिले में तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम 6.4 रहा। 16 जनवरी को अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम 4.6 तक चला गया था।  फिर 17 जनवरी को अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 7.1 रहा, और अब जिस तरह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, उससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


तापमान में गिरावट का अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शहडोल जिले में अगले पांच दिनों के दौरान 18 जनवरी से 22 जनवरी के बीच अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25.3 से 29.3 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, और न्यूनतम तापमान 6.6 से 9.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें