फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर भगा लाया, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sun, 09 Apr 2023 07:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

डिंडौरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय शादीशुदा महिला को थाना क्षेत्र के ही रहने वाले केशव पिता पुरान चौहान ने पहले तो अपने प्रेम जाल में फंसाया और घर से भगा ले गया। फिर उसे शादी करने का झांसा देकर रेप किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पहले शादी का झांसा देकर विवाहिता की अस्मत लूट ली, फिर शादी करने से इनकार करने लगा। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी प्रेमी पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला के साथ दुराचार करने का मामला बुढ़ार थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि डिंडौरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय शादीशुदा महिला को थाना क्षेत्र के ही रहने वाले केशव पिता पुरान चौहान ने पहले तो अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगाकर बुढ़ार थाना क्षेत्र में रहने वाले फूफा के घर ले आया। जहां आरोपी ने महिला के साथ दुराचार किया। जब महिला ने शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने बुढ़ार थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें