MP: महेश राय ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर से शिकायत की, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने जांच की और राजेश शर्मा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। लोकायुक्त टीम ने राजेश शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
सिवनी जिले में लोकायुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पलारी चौकी प्रभारी राजेश शर्मा को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई बुधवार शाम को की गई।
विज्ञापन
मामला 7 मई 2025 का है, जब महेश राय के थ्रेशर से एक महिला नर्मदा मरावी को चोट लग गई थी। पुलिस चौकी पलारी में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन चौकी प्रभारी राजेश शर्मा ने एफआईआर कमजोर करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
महेश राय ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर से शिकायत की, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने जांच की और राजेश शर्मा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। लोकायुक्त टीम ने राजेश शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई से सिवनी पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।