फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: फायरिंग कर दाखिल हुए पेट्रोल पंप में, दो लाख नकद और सोने के आभूषण लेकर हुए फरार

Wed, 10 Nov 2021 05:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खरगोन में मंगलवार रात पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पेट्रोल पंप में घुसे और दो लाख रुपए के साथ सोने की चेन और अंगूठी ले उड़े।  
विज्ञापन
खरगोन में लूट के बाद जानकारी दर्ज करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खरगोन में मंगलवार रात को लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। लूट की नीयत से पहुंचे बदमाशों ने बोला कुछ नहीं और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पेट्रोल पंप में दाखिल हुए और दो लाख रुपए सहित सोने की चेन व अंगूठी लूटकर भाग गए। 
विज्ञापन


खरगोन के भीकनगांव में स्थित पेट्रोल पंप पर वारदात हुई। इस पंप के संचालक प्रवीण जैन है। रात को पंप पर बैठकर वे रुपए गिन रहे थे। इसी बीच कुछ नकाबपोश बदमाश पहुंचे और देखते ही देखते तीन से चार फायर किए। इससे जैन व पंप पर मौजूद कर्मचारी घबरा गए। बदमाशों ने जैन के पास से दो लाख रुपए और सोने की चेन व सोने की अंगूठी लूटी। इसके बाद भाग गए। घटना से  सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शहर की सीमाओं पर नाकेबंदी की। एएसपी जितेंद्र सिंह के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  पंप मालिक ने बताया कि रात करीब 8 बजे जब वे राशि गिन रहे थे, उसी समय उन बदमाशों ने पंप में घुसकर हवाई फायर किए। जिसके बाद पंप संचालक ने उनसे कहा वो जो चाहते हैं ले जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें