शाहगंज आईटीआई में छात्र से मारपीट
- फोटो : सोशल मीडिया
सीहोर जिले के शाहगंज नगर स्थित शासकीय आईटीआई कॉलेज के कैंपस में हाल ही में प्रवेश लेने वाले नए छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर शाहगंज के रहने वाले पांच युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
पीड़ित छात्र अमरदीप ने पुलिस को बताया कि आईटीआई कॉलेज शाहगंज में गुरुवार को प्रवेश का पहला दिन था। सुबह करीब 11 बजे वह कॉलेज कैंपस के पास अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। तभी कॉलेज में बाहर से आए पांच युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में शाहगंज निवासी आरोपी फिरोज खान, शोहेल खान, इमरान खान, गुफरान खान और अमन खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी शाहगंज नरेंद्र सिंह कुलस्ते ने बताया कि फरियादी छात्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। अभी मारपीट के कारणों का पता नहीं लगा है।