फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 12 जिलों में चुराई गाड़ियां, 25 लाख का माल जब्त

Thu, 01 Sep 2022 08:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर की बुधनी पुलिस ने बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये वाहनों के पुर्जे निकालकर बेच दिया करते थे। 
विज्ञापन
सीहोर की बुधनी पुलिस ने बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की सीहोर पुलिस ने बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये वाहनों के पुर्जे निकालकर बेच दिया करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 21 मोटरसाइकिल एवं दो ऑटो, नगदी सहित कुल 25 लाख का माल जब्त किया है। जांच में पता चला है कि इन्होंने ये वाहन प्रदेश के करीब 12 जिलों से चुराए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लगातार बढ़ रही वाहन चोरी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर थी। मुखबिर से सूचना के बाद संदेही 27 वर्षीय गौतम पिता जगदीश तिल्लोरे निवासी ग्राम पिपलानी थाना किल्लोद जिला खंडवा से थाना बुधनी इलाके से चोरी गया एक लोडिंग ऑटो बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने साथियों के साथ अलग-अलग शहरों से 11 बाइक चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने पिपलानी से चोरी के वाहन भी बरामद कर लिए हैं।

आरोपी ने पूछताछ में गोलू उर्फ अनिल योगी निवासी जमालपुरा खिरकिया जिला हरदा, शहाबुद्दीन उर्फ शब्बू पिता स्माईल खान निवासी देशवाली मोहल्ला छीपाबड, खलील पिता शकुर खान निवासी राजूनगर खिरकिया के नाम बताए। पुलिस ने इन्हें भी  गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि वे चुराए वाहन के पुर्जे अलग कर गुरुविंदर सिंह खनुजा उर्फ कालू सरदार निवासी खैरीपुरा खिडकिया वाले को बेचते थे। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जब्तशुदा कुल 23 वाहन गोलू उर्फ अनिल योगी निवासी जमालपुरा खिरकिया जिला हरदा के द्वारा सीहोर, होशंगाबाद, रायसेन, खंडवा, भोपाल, देवास, खरगौन, धार, बड़वानी आदि जिलों से चोरी किए गए थे। आरोपियों की पुलिस रिमांड लेकर अन्य चौरी गये वाहनो के संबध मे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें