फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: विवाह समारोह से लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक महिला की मौत, 30 लोग घायल

Fri, 07 Jun 2024 07:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में विवाह समारोह से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत, जबकि 30 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में आष्टा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भंवरा के चैनपुरा मोड़ पर एक ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि ये सभी इछावर तहसील के ग्राम बाबड़िया गोसाई में आयोजित एक विवाह समारोह से अपने गांव ग्राम किल्लोद लौट रहे थे। हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को पुलिस वाहन व एंबुलेंस के जरिए आष्टा सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को सीधा किया गया। आष्टा पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम जसरथ बाई पत्नी कैलाश मालवीय निवासी ग्राम किल्लोद (50) है। ट्रॉली के नीचे दबने की वजह से उसकी मौत हो गई। आष्टा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें