फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: प्रदीप मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा को लेकर सांसद ने अमित शाह को लिखा पत्र

Tue, 20 Feb 2024 07:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र की लोकसभा सदस्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। धमकी के बाद उनके समर्थक चिंता में हैं।
विज्ञापन
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का गुमनाम पत्र मिलने का मामला सामने आया है।  गुमनाम पत्र में किसी का नाम या मोबाइल नंबर नहीं है। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के अमरावती की सांसद नवनीत रवि राणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था और पंडित मिश्रा के लिए सुरक्षा की मांग की थी।

विज्ञापन


दरअसल, दिसंबर 2023 में पंडित प्रदीप मिश्रा अमरावती में कथा करने गए थे। यहां उन्हें धमकी भरा पत्र मिला था। उन्होंने इसकी जानकारी अमरावती सांसद नवनीत रवि राणा को दी थी। 22 दिसंबर को सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह को इस संबंध में पत्र लिखा। 10 फरवरी को अमित शाह ने पत्र का जवाब दिया है, जिसकी जानकारी मंगलवार को सामने आई है।

विज्ञापन


पंडित प्रदीप मिश्रा ने 16 से 20 दिसंबर 2023 तक महाराष्ट्र के अमरावती में शिव महापुराण कथा की थी। पंडित प्रदीप मिश्रा अभी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कथा कर रहे हैं। इस कारण इस संबंध में उनसे बात नहीं हो पा रही है।  हालांकि उनके समर्थकों ने धमकी भरे पत्र मिलने की पुष्टि की है। बताया गया है कि धमकी भरे पत्र में किसी का नाम या मोबाइल नंबर नहीं है। 
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि देश के साथ विदेशों में भी पंडित मिश्रा को मानने वाले अनेक भक्त हैं। वह जीवन के कष्टों को दूर करने के उपाय और रुद्राक्ष से बड़ी से बड़ी महामारी में भी राहत मिलने का दावा करते हैं। इस मामले में सीहोर के एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि यह मामला महाराष्ट्र का है, लेकिन मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय से पंडित जी को पहले से ही सुरक्षा प्रदान की जा चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें