फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: मंडी पुलिस को मिली सफलता, चार क्विंटल 60 किलो बिजली तार के साथ पांच चोर गिरफ्तार

Thu, 29 Jun 2023 08:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर की मंडी पुलिस को बिजली के चार चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का चार क्विंटल 60 किलो तार जब्त किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से बिजली तार चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। पुलिस ने चार क्विंटल 60 किलो विघुत तार के साथ  पांच चोरों को गिरफ्तार कर राहत की सांस ली है। पुलिस के अनुसार 16 जून को अज्ञात आऱोपी द्धारा ग्राम मुड़लाकला में बसारत खाँ , मेहबूब खाँ,महेश ,खेत से रात में 11 केव्ही के 18 गाला के तार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। फऱियादी की रिपोर्ट पर थाना मण्डी में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक किए। प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपियों दीपक परमार(27) पिता इमरतलाल परमार, सलीम शाह(28) पिता जलीम शाह, माजिद अली(25) पिता ईरसाद अली, शादाब शाह उर्फ सद्दाम(30) पिता स्व जमील शाह, रफकी खाँ (32)पिता स्व कम्मू खाँ  से चोरी किए गए तार के सम्बध में पूछताछ की गई। जिनके द्धारा जुर्म स्वीकार किया गया, तथा पूर्व में भी जताखेड़ा कोतवाली,आष्टा क्षेत्र में चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से चार क्विंटल 60 किलो एक सिफ्ट कार, एक लोड़िग ऑटो जब्त किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें