फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: गांव-गांव में लग रही चौपाल, हितग्राहियों की ईकेवाईसी के लिए रात में भी लगाए जा रहे कैंप

Fri, 25 Apr 2025 09:23 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कलेक्टर बालागुरु के. के निर्देश पर सीहोर में ई-केवाईसी के लिए कैंप लगाकर काम किया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण सुबह और शाम को कैंप लगाकर ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन
गांव-गांव लगाए जा रहे हैं कैंप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए समग्र पोर्टल पर हितग्राहियों की ई-केवाईसी करना अनिवार्य है। सीहोर जिले का कोई भी हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए कलेक्टर बालागुरु के. ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी हितग्राहियों की जल्द से जल्द शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराई जाए।

विज्ञापन


कैंप लगाकर किया जा रहा है ई-केवाईसी कार्य
कलेक्टर बालागुरु के. के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपद सीईओ, सीएमओ तथा संबंधित अधिकारियों को ई-केवाईसी के लिए कैंप लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिन में भीषण गर्मी के कारण कैंप लगाकर ई-केवाईसी करना आसान नहीं है। अतः नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह और शाम के समय कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के निर्देशों के बाद ग्रामीण अमले द्वारा रात में भी ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है। कई ग्रामवासियों ने इस पहल को सुविधाजनक और सराहनीय बताया है।

ये भी पढ़ें: हमले से 15 मिनट पहले निकला परिवार, गोलीबारी सुन होटल लौटा, 14 घंटे बंद रहा; डर में कटी रात
विज्ञापन


कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने की नागरिकों से अपील
कलेक्टर बालागुरु के. एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह और शाम को लगाए जा रहे कैंपों में जाकर अनिवार्य रूप से अपनी ई-केवाईसी कराएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि इन कैंपों में ई-केवाईसी पूरी तरह नि:शुल्क है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी

‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप से करें घर बैठे ई-केवाईसी
पीडीएस अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त करने वाले सभी पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी कराने के लिए 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन से ई-केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए 'मेरा ई-केवाईसी' ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से राशन लेने वाले वृद्ध, दिव्यांग एवं बच्चों सहित कोई भी हितग्राही किसी भी एंड्रॉयड मोबाइल फोन से स्वयं अथवा अपने परिजनों का आधार नंबर व ओटीपी दर्ज कर घर बैठे ई-केवाईसी कर सकता है।
 



ये वीडियो भी देखें...

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें