फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: 'कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, किसान इसकी आत्मा हैं,' विजयासन धाम में बोले कृषि मंत्री शिवराज

Mon, 17 Jun 2024 08:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, किसान इसकी आत्मा हैं। कृषि के तेजी से विकास और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर काम करूंगा। ये बातें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।
विज्ञापन
परिवार संग पूजा-अर्चना करते हुए शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ सोमवार को विजयासन देवी धाम सलकनपुर पहुंचे। उन्होंने माता विजयासन की पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में कृषि का विशेष स्थान है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उसकी आत्मा किसान हैं। उन्होंने कहा कि कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए सतत काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेती के विकास और किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ने का काम किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा, 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में आयोजित कार्यक्रम में देश के किसानों के खाते में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित करेंगे। उन्होंने कहा कि खेती का तेजी से विकास हो और किसान आगे बढ़े, इसके लिए 100 दिन की कार्य योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास भी सरकार की प्राथमिकता है और पहली कैबिनेट बैठक में ही प्रधानमंत्री मोदी ने तीन करोड़ प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण क्षेत्रों में बनाने का निर्णय लिया। ताकि गरीबों का खुद के पक्के मकान का सपना पूरा हो सके। इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय तथा सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें