फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: ट्रॉले में अचानक भड़की आग, ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला, जिंदा जला

Thu, 27 Jul 2023 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में ट्राले में आग लगने से चालक जिंदा जल गया। वाहन में आग कैसे लगी, ये पता नहीं चल पाया है। पर आग इतनी तेजी से भड़की कि चालक को बाहर निकलने का वक्त भी नहीं मिला। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सीहोर में ट्रॉले में आग लगने से चालक की जलने से मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ट्रॉले में आग लगने से ड्राइवर जिंदा जल गया। आग कैसे लगी और ट्रक पर कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नर्मदा-पार्वती परियोजना में परिवहन कर रहे ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रॉले में अचानक आग लगने से ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। भंवरा के पास बने डिपो से पाइपों का परिवहन करते समय सुबह 8 बजे के लगभग घटना हुई। ट्रॉले के केबिन में इतनी तेजी से आग भड़की, कि ड्राइवर को बचने या भागने का मौका ही नहीं मिला। मृतक की पहचान संदीप पिता हरिनारायण (26) निवासी राजगढ़ जिले के रूप में हुई है।

बता दें कि जिले में नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का काम लंबे समय से चल रहा है। मृतक राजस्थान की ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रॉले में आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बिजली तार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। मौके पर पहुचे एसआई सीएल रायकवाल ने बताया कि मृतक संदीप राजगढ़ जिले के ग्राम सावरसिया का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें