फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: दिग्विजय ने साधा सीएम चौहान पर निशाना, बोले- चुनाव में देखेंगे शिवराज के तरकश में कितने तीर हैं

Tue, 23 May 2023 01:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सत्ता परिवर्तन के लेकर चार बच्चों द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा में शामिल बच्चों से मिलने दिग्विजय सिंह सीहोर आये और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने बच्चों के साहस की प्रशंसा की। परिवर्तन यात्रा जिले की आष्टा तहसील से शुरू होकर पीसीसी कार्यालय पर खत्म होगी। परिवर्तन यात्रा में शामिल बच्चे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हो चुके हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह के 2018 में तरकश वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब के चुनाव में भी देखेंगे कि शिवराज के तरकश में कितने तीर हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने सिख दंगो में कमलनाथ का नाम भाजपा द्वारा लगाने पर कहा कि सिख दंगों को 38 साल का लंबा समय हो गया है। आज तक कमलनाथ पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा ने अजीब मजाक बना रखा है। चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें